रायपुर (खबरगली ) रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी सहदेव मालिक को रायपुर ला रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज है।
बड़े नेता का फर्जी PA बनकर जाल में फंसाया झूठा परिचय
आरोपी ने विधायक को फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताया।