छत्तीसगढ़ के रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम : संजय श्रीवास्तव

A major step towards railway modernization in Chhattisgarh: Sanjay Srivastava  Inauguration of Sarona, Balod, and Champa railway stations; Chairman, Civil Supplies Corporation, Raipur, Chhattisgarh  Khabargali.

सरोना, बालोद एवं चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

रायपुर (खबरगली ) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप प्रदान किए गए सरोना, बालोद एवं चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन तीनों रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन भवनों को आकर्षक एवं स्थानीय संस्कृति की झलक के अनुरूप विकसित किया गया है। इसके साथ ही आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय, दिव्यांगजन-अनुकूल रैंप एवं अन्य सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, उन्नत पेयजल व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त सुविधा, सुगम पहुंच मार्ग, पार्किंग, हरित परिसर तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का भी विकास किया गया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे आज विकास और आधुनिकीकरण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रगति का मजबूत आधार है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने का अभियान निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से छोटे एवं मध्यम श्रेणी के रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को महानगरों के प्रमुख स्टेशनों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह योजना केवल भवनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, सुगमता तथा बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक प्रयास है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरोना, बालोद एवं चांपा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन स्टेशनों के आधुनिक बनने से स्थानीय व्यापार, उद्योग, कृषि, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलने से उनकी आवाजाही अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक रेलवे अधोसंरचना क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। आधुनिक स्टेशन न केवल यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, बल्कि स्थानीय पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की नई तस्वीर भी प्रस्तुत करेंगे। संजय श्रीवास्तव ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्रालय तथा भारतीय रेलवे के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार की विकासपरक योजनाओं से प्रदेश एवं देश के नागरिक लाभान्वित होते रहेंगे।

Category

Related Articles