Civil Supplies Corporation

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) की वार्षिक आम सभा की बैठक मंगलवार को निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में निगम के वित्तीय लेखों, महालेखाकार की टिप्पणियों तथा आगामी वित्तीय वर्ष के अंतिम लेखों को सामान्य सभा में प्रस्तुत करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।