रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक दिन में 24 नए मरीज सामने आए हैं। नए मामलों के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं 21 मरीजों का उपचार घर पर किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की निगरानी भी बढ़ी है।
एक दिन में मिले 24 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज मिले। नए मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 108 हो गई।लगातार नए मरीज मिलने से लोगों में चिंता बढ़ी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की सलाह दी गई है।
रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के केस
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रायपुर में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। मंगलवार को रायपुर में 8 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए।इसके बाद रायपुर में स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 38 हो गई है। इनमें 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।
बिलासपुर में 10 मरीज आधे अस्पताल में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में अब तक स्वाइन फ्लू के 10 मरीज मिले हैं। इनमें 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।बाकी 5 मरीजों को घर पर रखकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।
दुर्ग में 13 महासमुंद में 12 केस
प्रदेश के दूसरे जिलों में भी H1N1 के मामले सामने आए हैं। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में 13 मरीज, महासमुंद में 12 मरीज और राजनांदगांव में 10 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं।वहीं कोरबा में 8 और बालोद में 9 मरीज सामने आए हैं।
जिला स्वाइन फ्लू के मरीज
रायपुर 38
दुर्ग 13
महासमुंद 12
बिलासपुर 10
राजनांदगांव 10
बालोद 9
कोरबा 8
87 मरीज अस्पताल में भर्ती
प्रदेश में मिले कुल 108 संक्रमित मरीजों में से 87 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों का अस्पतालों में उपचार और स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है।वहीं 21 मरीजों को घर पर रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे मरीजों की भी निगरानी किए जाने की जानकारी दी गई है।
- Log in to post comments
