एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तानी एयरस्पेस में जा घुसी, तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुई चूक

Air India flight strayed into Pakistani airspace; incident caused by a technical glitch. Hindi news latest Hindi khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान लैंडिंग से पहले गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। एअर इंडिया ने इसे गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान हुई एयरस्पेस उल्लंघन की घटना बताया है। फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान करीब दो मिनट से भी कम समय तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहा. इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने संबंधित नियामक अधिकारियों को भी दे दी गई।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जाते समय 22 जून को ‘गो-अराउंड मैन्यूवर’ के दौरान गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में चली गई थी। एयरलाइन के मुताबिक जैसे ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जाने का पता चला चालक दल ने विमान को वापस भारतीय सीमा की ओर मोड़ दिया।

 एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट AI479 के क्रू ने मैन्यूवर के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में गलती से चला गया था। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी मिलने के बाद ही पायलट को इस बात का पता चला जिसके बाद विमान ने यू-टर्न लेकर वापस भारतीय एयरस्पेस की ओर रुख किया।