गृह मंत्री ने की घोषणा-महादेव सट्टे की मछली नहीं मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे

Mahadev Satta, Deputy Chief Minister and Home Minister Vijay Sharma, Rajesh Munat of BJP, Question Hour in Chhattisgarh Assembly, Khabargali

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुरूवार को महादेव सट्टा में राजनेताओं तत्कालीन मुख्यमंत्री पुलिस के अफसरों की संलिप्तता के तथ्य खुलकर उठे। इस पर उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में घोषणा किया कि महादेव सट्टे की मछली नहीं मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे।

गुरुवार को पहले ही तारांकित प्रश्न के जरिए भाजपा के राजेश मूणत मे गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल जवाब किया। मूणत ने एक- एक आरोपी का नाम पूछा। इस मामले में राज्य पुलिस ने 28 शिकायतों में 90 अपराध दर्ज किए हैं। मूणत ने कहा कि यह मुद्दा पूरे प्रदेश से जुड़ा है। हजारों नौजवान महादेव एप के सट्टे के गोरखधंधे की चपेट में हैं। इसके संचालकों में प्रदेश, देश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। इसकी ईडी जांच कर रही है। मूणत ने पूछा कि इसके संचालक कौन कौन हैं, किन किन की भूमिका सामने आई है। यह सरकार के संग्यान में कब आया। लिखित उत्तर में बताया गया है कि 90 केस दर्ज हैं।

कितने लोगों पर कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कहा कि 2022 में सरकार के संग्यान में आया और 90 एफआईआर हुए है। रायपुर में 36, दुर्ग में 23, बिलासपुर, जांजगीर में 2-2, सूरजपुर में 4 एफआईआर। दुर्ग में 67 गिरफ्तार और 54 को खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है। शर्मा ने कहा कि अन्य कुछ और एप पर भी एफआईआर है जांच चल रही है। महादेव के कुछ संचालक दुबई में है, जो छत्तीसगढ़ के लोग है। इनके खिलाफ लुक आउट नोटिस, रेड कार्नर नोटिस जारी की गई है उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि इसमें संलिप्त लोगों के 507 बैंक एकाउंट पता चले हैं, इनमें से 221 एकाउंट, 1,16,71696 रूपए फ्रीज कराए गए हैं। दुर्ग में 38, सूरजपुर में 38, जांजगीर में 5 बैंक एकाउंट फ्रीज कराए गए। मंत्री ने कहा कि इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई भी हुई है। जिनमें सरकारी महकमे को लोग भी हैं। ईडी ने जेल भेजा है। ये लोग सस्पेंड, बर्खास्त भी किए गए हैं। दो जेल में सजा काट रहे। और जिन नामों की चर्चा हैं, उनपर आधिकारिक, प्रमाण आएगा कार्रवाई करेंगे। शर्मा ने कहा कि जो आग उनके (मूणत) दिल में है वो मेरे दिल में भी है। यह पर्वत सी पीर नि:संदेह पिघलेगी। प्रमाण मिलते ही कार्रवाई करने में एक घंटा नहीं देर नहीं करेंगे।

Category