
चंडीगढ़ ( khabargali) हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए बड़ा दिलचस्प मुकाबला हुआ। चुनाव में रद्द हुआ वोट के चलते 'पासा पलट' गया। निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हरा दिया। माकन को 30 वोट मिले। एक वोट रद्द हो गया। इसलिए उनके 29 वोट ही कांउट हुए। यह नहीं पता चला कि रद्द हुआ वोट किस कांग्रेसी विधायक का है। हालांकि पहले मतगणना में कांग्रेसियों ने मिस कम्युनिकेशन होने के चलते अपने उम्मीदवार अजय माकन की जीत घोषित की।
जीत पर हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट किया। परंतु चुनाव आयोग ने जब उम्मीदवार और एजेंट को बताया कि अंकों के हिसाब से जीत कार्तिकेय शर्मा की हुई है तो उन्होंने दोबारा गिनती की मांग की। इस पर रिकांउटिंग की गई। अल सबह शनिवार 2 बजकर 24 मिनट पर निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत घोषित की गई।
वहीं भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण पंवार ने भी जीत दर्ज की। पंवार को 31 वोट मिले। कुल 90 में से 89 वोट पड़े। एक वोट कैंसिल हो गया। शेष 88 वोट रह गए। एक वोट 100 अंक के बराबर है। 8800 का तीसरा हिस्सा 2934 अंक बनते हैं। उम्मीदवार को जीत के लिए 2934 अंक चाहिए। कृष्ण पंवार के 66 वोट बचे जाे कार्तिकेय को ट्रांसफर्र हुए। ऐसे में कार्तिकेय शर्मा को 66 प्लस 2900 मिलाकर 2966 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 2900 वोट मिले।
- Log in to post comments