IAS, IPS और IFS अधिकारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, 1 जनवरी 2026 से होगा प्रभावी

Dearness allowance increased for IAS, IPS and IFS officers, effective from January 1, 2026 hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में कार्यरत IAS, IPS और IFS अधिकारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह लाभ अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कंपनी के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से संबंधित वर्गों में खुशी का माहौल है। हालांकि दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स अब भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हुए हैं।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र के समान DA दिए जाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार जल्द ही अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Category