जानें राजधानी में कहां-कहां लग रहा कोरोना का टीका

Vaccination centers khabargali

रायपुर(khabargali)।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की आदेश के बाद प्रदेश में 18+ का वैक्सीनेशन शुरु हो गया है. राजधानी रायपुर में आठ केंद्र बनाए गए हैं. वहीं वैक्सीन लगाने के लिए अन्त्योदय और बीपीएल.श्रेणी के लिए हितग्राहियों को निर्धारित आईडी या दस्तावेज के साथ साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा ,जबकि एपीएल श्रेणी के लिए निर्धारित पहचान पत्र आईडी जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा. एपीएल श्रेणी के लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी.

वहीं पहले आने वाले को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जा रही है. इसके लिए पंजीयन सुबह 8 बजे तय किया गया है. वैक्सीन की कमी को देखते हुए प्रत्येक केंद्र में सिर्फ 600 वैक्सीन की आपूर्ति की गई है. प्रत्येक वर्ग के लोगों को 200 वैक्सीन दी जा रही है.

रायपुर शहर में यहां बनाए गए केंद्र

सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा.

पं.दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम डीडी नगर.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बी.टी.आई.).

परिसर अभ्यास पूर्व मा. एवं प्रा. शाला शंकरनगर.

बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में अडवानी आलिकान उच्चतर माध्यमिक शाला.

यहां पर भी सेंटर

दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई धरसींवा.

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र.

आरंग और संस्कृतिक भवन, वार्ड कमांक 18, तिल्दा में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है.

Category

Related Articles