जानलेवा लापरवाही : अधूरे ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरी मोपेड... फिर कार, दो की मौत ..दो गंभीर

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali

मुख्यमंत्री भड़के , कुम्हारी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार पर गैरइरादतन हत्या का जुर्म दर्ज.. अब दोनों ओर सीमेंट अवरोधक लगाए गए

दुर्ग/ रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भिलाई के बीच फोरलेन पर कुम्हारी के पास बने रहे फ्लाईओवर में आपराधिक लापरवाही की वजह से ऐसी दुःखद घटना घटी जो शायद ही कहीं और कभी घटी होगी। सुरक्षा इंतजामों की नजरअंदाजी से शुक्रवार देर रात दो लोगों की जान ले ली। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

रायपुर और भिलाई के बीच तीन फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक चालू हो गया है। कुम्हारी इलाके में बने जिस फ्लाइओवर पर हादसा हुआ, वह अधूरा है, लेकिन फ्लाईओवर के ऊपर जाने की एप्रोच रोड तैयार हो चुकी है। निर्माण से जुड़ीं कंपनी और उसके जिम्मेदारी कर्मचारियों ने वहाँ इतनी गंभीर चूक की , उन्होंने वहां ना बैरीकेड्स लगाए थे, ना पर्याप्त चेतावनी संकेतक ताकि कोई वाहन वहाँ पहुँच कर सतर्क हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से शनिवार रात एक के बाद एक दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। हैरानी की बात ये है कि दूसरा हादसा पहले हादसे के करीब तीन घंटे बाद हुआ।तीन घंटे बाद उसी रास्ते पर रायपुर की तरफ जा रही एक कार पुल से नीचे गिर गई। पहला हादसा होते ही पुलिस को तत्काल एक्शन में आ कर कार्रवाई करते हुए वाहनों की आवाजाही रोकने का इंतजाम करना चाहिए था। इस दौरान और भी वाहन चालक वहाँ आ कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते थे।

घटना -1

राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में रहने वाले सब्जी का कारोबारी आजू राम देवांगन, उनकी पत्नी निर्मला और बेटी अन्नू ग्राम जंगगिरी में आयोजित शादी में हिस्सा लेने के बाद मोपेड पर वापस लौट रहे थे। रात 11 बजे के आसपास वह कुम्हारी ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए। ठंड में कोहरे का माहौल था ही पुल पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। अचानक 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज खत्म हो गया अचानक सामने खत्म हो गई सड़क का आजूराम अंदाज नहीं लगा पाए और मोपेड समेत तीनों 35 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरे। बाइक चालक आजू राम की पत्नी 48 नंबर पिलर में ही अटक गई। दुर्घटना में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेटी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना -2

कार के एयरबैग ने बचाई जान जानकारी के अनुसार घटना के तीन घंटे बाद जब पुलिस एक तरफ बैरियर लगाने में लगी थी। तभी दूसरे तरफ टूटे डिवाइडर से एक और कार अर्धनिर्मित फ्लाईओवर की तरफ तेज गति से घुसी और उसी स्थान पर जा गिरी। कार का एयरबैग खुलने से कार चालक नवीन प्रीतवानी सुरक्षित है। पर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

सीएम भड़के.. जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने कहा

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निमार्णाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो।

फिर जागा प्रशासन

अब पप्रशासन ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा उपायों के एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये और इस पर तुरंत अमल करने की कार्रवाई आरंभ कराई। फ्लाई ओवर के दोनों छोर पर सीमेंट का अवरोध लगाया गया और चारों स्थलों पर कांक्रीट वाल बैरीकेटिंग स्थापित किया गया है। दोनों ओर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये गये हैं। एनएच के अधिकारियों को 20 दिसंबर तक सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

लोगों में रोष

इस घटना की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। घटना स्थल के आसपास के लोगों में भारी गुस्सा है। शनिवार को स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी थाने में बैठकर विरोध प्रदर्शन के साथ घटना के जिम्मेदार ठेका कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की।

तश्वीरें गवाह हैं

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, KhabargaliFatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali

 

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali

 

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali

 

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali

 

Fatal negligence, moped fell 35 feet below the incomplete overbridge, car, two killed, capital of Chhattisgarh, Kumhari on the forelane between Raipur to Bhilai, flyover, Khabargali