जीत का अनूठा जश्न: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने गौ-सेवा के साथ पेश की सनातन धर्म की मिसाल

Unique celebration of victory: BJP Business Cell presented an example of Sanatan Dharma with cow service, cow shelter located at Gokuldham, State Coordinator Subhash Agarwal, Rudra Seva Samiti, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का उत्साह पूरे देश में देखा जा रहा है। जहाँ हर ओर आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों ने इस विजय को सेवा के संकल्प से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की है।व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने गोकुलधाम स्थित गौशाला में मूक पशुओं की सेवा का निर्णय लिया। जीत की खुशी साझा करने के लिए सदस्यों ने गौ माता के आहार हेतु एक गाड़ी पशु आहार दान किया। प्रकोष्ठ के सदस्यों का मानना है कि सेवा का यह कार्य न केवल खुशी प्रकट करने का माध्यम है, बल्कि सनातन धर्म की दानशीलता की परंपरा का सच्चा परिचायक भी है।

मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य अरुण बेरी, राजेश गुप्ता, रजनीकांत पांडे, विष्णु मिश्रा और सनत देशमुख का विशेष योगदान रहा। इस पुनीत कार्य की प्रेरणा प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल द्वारा दी गई थी।इस गौ-सेवा अभियान में रुद्र सेवा समिति ने भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों और रुद्र सेवा समिति के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी संगठन इसी तरह जनसेवा और जीव-दया के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Category