गोकुलधाम स्थित गौशाला

रायपुर (खबरगली ) तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का उत्साह पूरे देश में देखा जा रहा है। जहाँ हर ओर आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों ने इस विजय को सेवा के संकल्प से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की है।व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने गोकुलधाम स्थित गौशाला में मूक पशुओं की सेवा का निर्णय लिया। जीत की खुशी साझा करने के लिए सदस्यों ने गौ माता के आहार हेतु एक गाड़ी पशु आहार दान किया। प्रकोष्ठ के सदस्यों का मानना है कि सेवा का यह कार्य न केवल खुशी प्रकट करने का माध्यम