कांग्रेस के 85वां अधिवेशन का आगाज हुआ..रायपुर पहुंचे राहुल और सोनिया गांधी; नहीं होगा CWC का चुनाव

Congress's 85th session begins, Rahul and Sonia Gandhi reach Raipur, there will be no CWC election, Steering Committee, Chhattisgarh, khabargali

रायपुर (khabargalk) कांग्रेस का 85वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो गया है। जिसके पहले दिन संचालन समिति की बैठक आज सुबह शुरू हुई और इसके साथ ही महाधिवेशन का आगाज हुआ। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंच गए हैं।महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अभी नहीं पहुंची हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा। बता दें कि इस कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में संगठन, आगामी चुनाव, और कांग्रेस कार्यसमिति चुनाव को लेकर तमाम बड़े लिए जाने हैं।

Congress's 85th session begins, Rahul and Sonia Gandhi reach Raipur, there will be no CWC election, Steering Committee, Chhattisgarh, khabargali

सुबह से चल रही अनिश्चितता की खबरों के बाद दोपहर करीब 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत के लिए कई नृत्य दल यहां बुलाए गए थे।सोनिया और राहुल के यहां पहुंचते ही उनके समर्थन में नारे लगे। यहां से निजी रिसोर्ट के लिए रवाना हुए हैं। इसके बाद वे महाधिवेशन स्थल जाएंगे।

स्टीयरिंग कमेटी में यह तय हुआ

Congress's 85th session begins, Rahul and Sonia Gandhi reach Raipur, there will be no CWC election, Steering Committee, Chhattisgarh, khabargali

इस अधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि स्टीयरिंग कमेटी में खुलकर बातचीत हुई है। इस बैठक में 50 शीर्ष नेता शामिल हुए थे। सभी सदस्यों ने अपनी बात खुलकर रखी, और सर्वसम्मति से तय हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष को CWC के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया जाए।

बैठक में शामिल नहीं हुआ गांधी परिवार 

बता दें कि अधिवेशन की शुरुआत स्टीयरिंग कमेटी बैठक से हुई। इसमें गांधी परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि 25 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं रहा। जयराम रमेश ने तो ये भी कहा कि कोई जूम मीटिंग भी नहीं हुई गांधी परिवार से। वहीं सूत्रों की माने तो ये इस बात का इशारा भी करता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संगठन चलाने के लिए खुली छूट दी गई।

कल पहुंचेगी प्रियंका गांधी

इस अधिवेशन में देशभर से पार्टी के 15,000 से अधिक कार्यकर्ता और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमें पहुंच चुके हैं। वहीं बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 25 फरवरी को रायपुर आएगी।

सोनिया कल और राहुल 26 को देंगे संबोधन

 अभी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कल 25 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे सोनिया गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी 26 तारीख को पहले सत्र में महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।

25 और 26 फरवरी को क्या- क्या होगा

कल 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। 11.15 बजे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।

25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा होगी।

26 फरवरी को- कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।

26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दो बजे खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे पब्लिक रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

Category