
रायपुर (khabargali) भाजपा विधायक किरण सिंह देव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश के बाद आदेश जारी हो गया है। पार्टी के संगठन महासचिव ने यह आदेश जारी किया। छत्तीसगढ़ में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अरुण साव के राज्य में उपमुख्यमंत्री बन जाने के बाद भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है।
जानते चलें की किरण देव सिंह वर्तमान में बस्तर की जगदलपुर सीट से विधायक है और संगठन में भी महामंत्री रह चुके हैं, भाजपा के कई पदों पर काम किया है। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए किरण देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण देव युवा है और अब पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई है।
बीजेपी ने फिर चौंकाया
अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी।विजय बघेल, अजय चंद्राकर समेत कई नाम चर्चा में थे लेकिन पार्टी ने एक बार फिर चौंकाते हुए किरण सिंह देव को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।
- Log in to post comments