कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में 1 लाख 31 हज़ार नए मरीजों की हुई पहचान

Corona-update-khabargali

रिकॉर्ड बना रहा कोरोना वायरस 

देश(khabargali)।भारत में आज यानी शुक्रवार (09 अप्रैल) को कोरोना वायरस के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1.31 लाख नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 780 लोगों की मौत हुई है। जो इस साल के एक दिन में आने वाले सार्वधिक मामले हैं। बीते 24 घंटे में 61 हजार 899 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

भारत में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1,30,60,542 हो गई है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या 1,67,642 हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 9.79 लाख है।

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट अनुसार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए शुक्रवार 09 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,31,968 नए मामले सामने आए हैं और 780 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना से 1,67,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,30,60,542 हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 9,79,608 है और वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,13,292 हो गई है। देश में फिलहाल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में अप्रैल के इस हफ्ते में

-सोमवार (05 अप्रैल 2021) को कोरोना के 1.03 लाख केस सामने आए। 

-मंगलवार (06 अप्रैल 2021) को कोरोना 96 हजार नए केस सामने आए।

- बुधवार (07 अप्रैल 2021) को कोरोना के 1.15 लाख केस सामने आए।

- गुरुवार (08 अप्रैल 2021) को कोरोना के 1.26 लाख केस सामने आए।

-शुक्रावार (09 अप्रैल 2021) को कोरोना के 1.31 लाख केस सामने आए।