

रायपुर (khabargali) 23 अगस्त 1961 को दुर्ग में जन्मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृहमंत्री शाह ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम हाउस में उन्हें बधाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा है जिनमें आम जनता, व्यापारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, अधिकारी जैसे हर वर्ग के लोग शामिल हैं। लोगों ने हल और खुमरी भेंट की है।
परिवार के साथ शुरूआत


सबसे पहले सीएम बघेल ने इस मौके को परिवार के साथ सेलीब्रेट किया। मुख्यमंत्री की पत्नी ने सीएम को तिलक लगाया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री - जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है..।

राज्यपाल शुश्री अनुसुईया उइके पहुँची बधाई देने

वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु चावला ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ब्रह्मकुमारी दीदियों ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं।

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने ओडिशा राज्य के पुरी में समुद्र तट पर सैंड आर्ट बनाकर अपने कलात्मक अंदाज में दी शुभकामनाएं।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। सिंहदेव के पहुंचने पर लोगों की उत्सुकतावश निगाहें लगी थीं ,वहीं भूपेश ने भी काफी आत्मीयता से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके निवास पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जनमन की पूरी टीम मौजूद थी।

शुभकामनाएं देने जांजगीर जिले के पिहरीद गांव से राहुल साहू भी अपनी माता जी के साथ पहुंचे।

अर्पण दिव्यांग स्कूल, सेक्टर 1 बजाज कालोनी राजेन्द्र नगर के सभी मूक-बधिर बच्चों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में मुलाकात कर जन्मदिवस की बधाई दी। अपने भूपेश कका से मिलकर बच्चे खूब आनंदित हुए। मुख्यमंत्री को हर बच्चे ने गुलाब फूल भेंट किया। औऱ बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्कूल बैग प्रदान किया।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और मुख्य प्रधान वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू , मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी और ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बधाई एवं शुभकामनाएं देने कोटवार संघ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

दुर्ग शहर जिला अनुसूचित जनजाति विभाग एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों को किसान गमछा पहनाकर सम्मानित कर एवं मजदूरों को भी सम्मानित कर बड़े ही धूमधाम से ''खेत'' में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया ।

दुर्ग नगर निगम मुख्य द्वार के सामने पंडाल लगाकर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर महंगाई भत्ता एव सातवे वेतन देने की मांग की।

राजधानी के एक बेकरी शॉप ने 111 फीट लंबा केक बनाया जिसमें मुख्यमंत्री के बचपन से लेकर अब तक की खास तश्वीरें लगाई गईं।
- Log in to post comments