मंत्री गुरु रूद्रकुमार जांजगीर में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे परेड की सलामी

Guru rudra kumar khabargali, minister
जांजगीर-चांपा (khabargali)ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार 15 अगस्त को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का समयबद्ध निर्धारण कर दिया गया है। रूद्र कुमार सुबह 9 बजे से 9.03 बजे तक ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा 9.03 से 9.20 बजे तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। वे 9.20 से 9.30 बजे तक पुरस्कार का वितरण करेंगे।
Category

Other News