मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक 29 को, विशेष सत्र पर होगी चर्चा

Chief Minister Vishnu Dev Sai's cabinet meeting will be held on 29th, special session will be discussed raipur cg news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी 29 अप्रैल को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक का मुख्य एजेंडा 30 अप्रैल को आयोजित होने वाला विधानसभा का विशेष सत्र रहेगा। 

यह विशेष सत्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस सत्र के दौरान विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है, जिस पर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता, भंडारण और मौजूदा कृषि स्थितियों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 15 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस आगामी बैठक में आगामी मानूसन की तैयारियों और अन्य विभागीय प्रस्तावों पर भी विमर्श होने की संभावना है।

Category