मुंबई में 3 दिन के अंदर होगा बम धमाका,ईमेल से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क…

There will be a bomb blast in Mumbai within 3 days, threat received through email, security agencies on alert… hindi news latest news big news khabargali

नई दिल्ली (khabargali) भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की पृष्ठभूमि में मुंबई में अगले तीन दिनों के भीतर बम धमाका होने की धमकी वाला एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। यह ई-मेल मुंबई पुलिस को भेजा गया है और साइबर पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। मुंबई पुलिस सतर्क हो चुकी है, हालांकि अधिकारियों ने नागरिकों से घबराने की जरूरत नहीं है।

यह ई-मेल सोमवार को राज्य पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस को सूचित किया गया था, जिसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह धमकी भरा ई-मेल ममता बोरसे नामक ई-मेल आईडी से सोमवार को भेजा गया था। महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मुंबई पुलिस पहले से ही अत्यधिक सतर्क है। इस ई-मेल के बाद दक्षिण साइबर पुलिस को जानकारी सौंप दी गई है और वे इस संबंध में गहराई से जांच कर रहे हैं।

महाराष्ट्र सचिवालय को बम विस्फोट की मिली धमकी

दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय को एक ई-मेल मिला है, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गयी है। सोमवार शाम को आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारी को मिले गुमनाम ई-मेल में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर विस्फोट होगा, लेकिन इसमें किसी स्थान का उल्लेख नहीं था। पुलिस ने विशाल परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में यह धमकी मिलने के कारण मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और एहतियात के तौर पर मुंबई के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूरे मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए

सरकारी प्रतिष्ठान, संवेदनशील स्थान, धार्मिक स्थल, विदेशी दूतावास, और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक और खोजी दस्ते संवेदनशील क्षेत्रों में जांच अभियान चला रहे हैं। रेलवे पुलिस ने भी मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिनमें चर्चगेट, सीएसएमटी, लोकमान्य टिलक टर्मिनस, कुर्ला, मुंबई सेंट्रल, अंधेरी, चेंबूर, गोवंडी और बोरिवली शामिल है। इन स्थानों पर पुलिस द्वारा रूट मार्च भी किया गया और रेलवे स्टेशन के पुल, प्लेटफॉर्म, सुनसान इलाके, संदिग्ध व्यक्ति और बैग की गहन जांच की गई। लंबी दूरी की ट्रेनों की सुरक्षा भी विशेष रूप से जांची गई।

Category