रायपुर (खबरगली) नवरात्र दुर्गा पूजा में बंगाल जाने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। क्योंकि हावड़ा रूट की ट्रेनों के एसी कोच में हफ्तेभर पहले ही नो रूम हो चुकी है। वहीं स्लीपर कोच में वेटिंग सौ के पार जा चुकी है। ऐसे में अब बंगाल का सफर तय करने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट और बस व प्राइवेट गाडि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हावड़ा दुरंतो, हावड़ा एक्सप्रेस, आजाद हिंद, गीतांजली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में नवरात्र तक अलग-अलग दिनों में एसी कोच में नो रूम हैं। जबकि बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत 16 अक्टूबर महापंचमी से 21 अक्टूबर तक, विजयदशमी तक होगा।
नवरात्र शुरू होने से पहले ही स्थिति
- 12221 हावड़ा दुरंतो के थर्ड एसी कोच में 30 वेटिंग और सेकंड व फर्स्ट एसी कोच में नो रूम।
- 12101 जानेश्वरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 67 वेटिंग, थर्ड एसी में 25 सेकंड 6 और फर्स्ट एसी में 3 वेटिंग।
- 12859 गीतांजली एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम, वहीं सेकंड एसी में 8 वेटिंग।
- 22905 ओखा सुपरफास्ट के स्लीपर व सेकंड एसी में नो रूम, थर्ड एसी में 15 वेटिंग।
अन्य रूट की ट्रेनों में भी जगह नहीं
यहां तक की नवरात्र के समय में बंगाल से अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी-बिहार, गुजरात समेत अन्य रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इन रूट के अधिकतर ट्रेनों में 30-40 के पार वेटिंग है। अब यात्रियों के पास सिर्फ तत्काल टिकट ही सहारा बचा है। हालांकि रेलवे की ओर से नवरात्र स्पेशल ट्रेन भी चलाया जाएगा, जिससे कुछ यात्रियों को राहत मिलेगी। लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री अधिक ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।
- Log in to post comments
