and securing seats on trains via other routes is also proving to be a struggle. raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) नवरात्र दुर्गा पूजा में बंगाल जाने वाले श्रद्धालुओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। क्योंकि हावड़ा रूट की ट्रेनों के एसी कोच में हफ्तेभर पहले ही नो रूम हो चुकी है। वहीं स्लीपर कोच में वेटिंग सौ के पार जा चुकी है। ऐसे में अब बंगाल का सफर तय करने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट और बस व प्राइवेट गाडि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हावड़ा दुरंतो, हावड़ा एक्सप्रेस, आजाद हिंद, गीतांजली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में नवरात्र तक अलग-अलग दिनों में एसी कोच में नो रूम हैं। जबकि बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत 16 अक्टूबर महापंचमी से 21 अक्टूबर तक, विजयदशमी तक हो