राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों के तबादले

19 officers of State Administrative Service transferred, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) राज्य शासन ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार सारंगढ़ के अपर कलेक्टर शैलाभ कुमार साहू को उप सचिव मंत्रालय, मंत्रालय की उपसचिव लवीना पांडेय को अपर कलेक्टर जांजगीर चांपा, भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण की रजिस्ट्रार यामिनी पांडेय को संयुक्त संचालक खेल संचालनालय, उमाशंकर अग्रवाल को मंत्रालय से अपर आयक्त नगर निगम रायपुर, पदुमलाल यादव को प्रशासन अकादमी से उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग, राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को अवर सचिव मंत्रालय, उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार वर्मा को रजिस्ट्रार भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण, बस्तर के संयुक्त कलेक्टर बस्तर सुनील कुमार शर्मा को कुल सचिव कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि, रायपुर की संयुक्त कलेक्टर सुश्री सुमन राज को संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़, सूरजपुर के संयुक्त कलेक्टर प्रदीप कुमार वैद्य को उत्तर बस्तर कांकेर, बीजापुर संयुक्त कलेक्टर कैलाश प्रसाद वर्मा को प्रबंधक अटल नगर विकास प्राधिकरण, संयुक्त कलेक्टर बालोद शीतल बंसल को राजनांदगांव, एमसीबी डिप्टी कलेक्टर बहादुर सिंह मरकाम को धमतरी, गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा को दुर्ग, बालोद की डिप्टी कलेक्टर तरुणा साहू को मंत्रालय, सुश्री रानू मैथ्यूज को डिप्टी कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर, रश्मि वर्मा को उपसंचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, अरविंद शर्मा को उपायुक्त भूअभिलेख अटल नगर और रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा को बिलासपुर भेजा गया है।

19 officers of State Administrative Service transferred, Chhattisgarh, Khabargali

 

Category