राष्ट्रीय भागीरथी उत्सव, हरिद्वार में शार्वी को प्राप्त हुआ उदितमान सम्मान

National Krishnapriya Festival and Music and Dance Competition Bhagirathi Utsav, Haridwar, Shiv Panchakshar, Guru Krishnamohan Maharaj, elder son of Late Pandit Birju Maharaj, Sharvi Kesharwani, Uditman Samman, Raga Hansdhvani, Kathak Guru Toshi Gupta, Ritesh Kesharwani, Tarun Sharma, Mona Modern School  , Sarangarh, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) गंगा की नगरी हरिद्वार में सातवीं राष्ट्रीय कृष्णप्रिया महोत्सव एवं संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता भागीरथी उत्सव में सारंगढ़ की बारह वर्षीय कत्थक साधिका शार्वी केशरवानी को कत्थक नृत्य में उदितमान सम्मान प्राप्त हुआ । इस राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में शार्वी ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक जूनियर केटेगरी में शिव पंचाक्षर की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं भागीरथी उत्सव के अंतर्गत कत्थक में राग हंसध्वनि पर आधारित तराना का सुंदर प्रदर्शन किया। 8 से 11 जून तक देवभूमि उत्तराखंड में माँ गंगा की नगरी हरिद्वार में आयोजित भागीरथी महोत्सव में शार्वी को उदितमान सम्मान स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज के बड़े पुत्र गुरु कृष्णमोहन महाराज के हाथों प्राप्त हुआ। साथ ही गुरु कृष्णमोहन महाराज की शिष्या मीनू गुरु की गरिमामय उपस्थिति भी भागीरथी महोत्सव में रही।

देश-विदेश में कत्थक की प्रस्तुति दी चुकी है शार्वी

शार्वी ने देश - विदेश में अब तक अपने कत्थक नृत्य की चालीस से अधिक प्रस्तुति विभिन्न मंचों पर दे चुकी है। दुबई, थाईलैंड, हरिद्वार, उदयपुर, बैंगलोर, उज्जैन, जबलपुर, भिलाई, गोवा,रायपुर सहित देश तथा विदेश के विभिन्न मंचों पर शार्वी ने अपने कत्थक की सफल प्रस्तुति दी है। शार्वी चार वर्ष की छोटी उम्र से ही अपनी माता कत्थक गुरु तोषी गुप्ता से कत्थक नृत्य की सतत शिक्षा प्राप्त कर रही है। शार्वी को कत्थक नृत्य में थाईलैंड एवं दुबई में स्वर्ण अवार्ड सहित, नृत्य ओजस्वी अवार्ड, बेस्ट क्लासिकल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2019, जजेज़ च्वाइस अवार्ड, AIDA में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, नृत्य साधिका सम्मान, कला साधिका सम्मान, नृत्यानंद लहरी फेस्टिवल में बाल नृत्यकला श्रेष्ठ अवार्ड, और अब भागीरथी उत्सव में उदितमान सम्मान आदि प्राप्त हो चुके हैं।

मोना मॉडर्न स्कूल सारंगढ़ की कक्षा सातवीं की छात्रा शार्वी ने इस बार हरिद्वार में अपनी कला की प्रतिभा बिखेरते हुए गुरु तोषी गुप्ता के मार्गदर्शन तथा गुरु तरुण शर्मा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया शिव पंचाक्षर तथा तराना की अद्भत प्रस्तुति देते हुए कत्थक में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गुरु कृष्णमोहन महाराज के हाथों शार्वी को उदितमान सम्मान प्राप्त किया। श्री रितेश केशरवानी एवं तोषी गुप्ता की पुत्री शार्वी की ने यह उपलब्धि प्राप्त कर अपने गुरु, माता-पिता तथा शाला सहित सम्पूर्ण सारंगढ़ अंचल को गौरवान्वित किया है।