रायपुर के बाद आज जशपुर में हुआ डबल मर्डर

After Raipur, double murder happened in Jashpur today, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर / जशपुर (खबरगली) रायपुर में कल हुए डबल मर्डर की घटना के बाद जशपुर में पारिवारिक विवाद के चलते डबल मर्डर की घटना घट गई। राजधानी में विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार रात को शराब भट्टी के पास डबल मर्डर की वारदात हुई है. देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. विधानसभा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गैंगवार के चलते हुआ डबल मर्डर :पुलिस के मुताबिक,सोमवार की रात 2 घंटे के अंदर दो हत्या हुई है. जिसमें हरीश गैंग ने शराब दुकान में विवाद के बीच रोहित सागर को चाकू से मार डाला. इसकी भनक लगते ही रोहित गैंग के लड़कों ने हरीश को घर से किडनैप कर उसे भी जान से मार दिया. दोनों मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

विधानसभा थाना अंतर्गत आमासिवनी स्थित विदेशी शराब दुकान में खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ था. इसी विवाद के चलते विधानसभा थाना अंतर्गत दो हत्या हुई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

 दोनों मृतक थे आदतन बदमाश 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित सागर की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में युवक चाकू और लाठी से वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित सागर को हरीश साहू और तीन चार अन्य लड़कों ने मिलकर मारा है. रोहित सागर के मर्डर की खबर मिलते ही दूसरे गैंग के लड़के गुस्से में आ गए. उन्होंने हरीश साहू को घर से किडनैप कर 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा में चाकू से हमला कर हत्या कर दिया. पुलिस की मानें तो रोहित सागर और हरीश साहू दोनों बदमाश थे.

रोहित सागर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम

नरेंद्र साहू, सूरज साहू, केशव खत्री और प्रवीण गेंदले है. जबकि, हरीश साहू की हत्या केस में गिरफ्तार आरोपियों के नाम सहदेव सोनी, सोमनाथ सोनी, दीपक सोनी और रोशन तांडी है.

शराबी ने पत्नी और सास की हत्या कर दी 

जशपुर जशपुर जिला में पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी. बताय जा रहा है कि आरोपी शख्स आदतन शराबी था. घटना की रात भी शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची सास और पत्नी को आरोपी ने डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की वारदात के बाद आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. हत्या की ये वारदात जशपुर जिला के कोतबा पुलिस चैकी क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक कोतबा चैकी क्षेत्र के ग्राम खजरीढाप में खीरसागर यादव अपनी पत्नी रौशनी बाई और सास जगरमणि यादव के साथ निवास करता है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम खीरसागर शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था. इस दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी सास जगरमणि यादव बीच बचाव करने का प्रयास करने लगी. जिससे नाराज आरोपी ने घर में रखे डंडे से पत्नी और सास के सिर पर जानलेवा हमला कर दोनों की हत्या कर दिया. घर के आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ी पत्नी और सास की लाश देखने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए मौके से फरार हो गया. उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी खीरसागर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.

Category

Related Articles