रायपुर में शोर पर लगाम: रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल बैन, आवाज भी करनी होगी आधी

Noise control in Raipur: DJ and Dhumal banned after 10 pm, volume to be reduced to half, Additional DCP Tarkeshwar Patel, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में बेतहाशा शोर और देर रात तक बजने वाले डीजे-धुमाल से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस प्रशासन ने अब ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती बरतते हुए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एडिशनल डीसीपी तार्केश्वर पटेल की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब शहर की शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक के मुख्य बिंदु

डेडलाइन तय: रात 10 बजे के बाद डीजे, धुमाल या बैंड बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आवाज पर नियंत्रण: कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम की आवाज को 50 प्रतिशत तक ही रखने के निर्देश दिए गए हैं।

होगी सख्त कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज किया जाएगा।

प्रशासन की अपील: पुलिस ने सभी संचालकों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

यह फैसला शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और छात्रों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लिया गया है।

Category