रायपुर: मोहर्रम पर वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटा लंगर और शरबत, चेयरमैन सैय्यद सलमा बोलीं— 'इंसानियत को जिंदा रखने के लिए इमाम हुसैन ने दी शहादत'

Raipur: Vedic Welfare Foundation distributed langar and sherbet on Muharram. Chairman Syed Salma said, 'Imam Hussain sacrificed his life to keep humanity alive'. Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) मोहर्रम के पवित्र अवसर पर इमाम-ए-हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लंगर और ठंडे शरबत का वितरण किया गया। फाउंडेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा के नेतृत्व में जवाहर मार्केट (मालवीय रोड) और गुढ़ियारी में बड़े पैमाने पर आमजनों को सेवा दी गई।

इस अवसर पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी पर रोशनी डालते हुए फाउंडेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने कहा, "इमाम-ए-अम्बिया के नवासे ने शहीद होकर दुनिया को एक बहुत बड़ा पैगाम दिया है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में भी सब्र का दामन कभी नहीं छोड़ा। भूखे-प्यासे रहकर यजीदी ताकतों का सामना किया और अपनी शहादत से पूरी इंसानियत को जिंदा रखा।"

उन्होंने आगे कहा कि आज हमें इमाम हुसैन के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है, ताकि हम देश, दुनिया और आम जनता की सच्ची सेवा कर सकें।

Raipur: Vedic Welfare Foundation distributed langar and sherbet on Muharram. Chairman Syed Salma said, 'Imam Hussain sacrificed his life to keep humanity alive'. Chhattisgarh, Khabargali

इस सेवा कार्य में स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा, महासचिव आशा शर्मा, सैय्यद ताजुद्दीन, मोहम्मद जावेद खान, आशिया परवीन, प्रिया सेन, सैय्यद गौस अली, सुघा बाघ, अब्दुल शमीम और सैय्यद नूरी सहित फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Category

Related Articles