चेयरमैन सैय्यद सलमा बोलीं 'इंसानियत को जिंदा रखने के लिए इमाम हुसैन ने दी शहादत'

रायपुर (खबरगली ) मोहर्रम के पवित्र अवसर पर इमाम-ए-हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लंगर और ठंडे शरबत का वितरण किया गया। फाउंडेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा के नेतृत्व में जवाहर मार्केट (मालवीय रोड) और गुढ़ियारी में बड़े पैमाने पर आमजनों को सेवा दी गई।