रायपुर से तीन बच्चियां गायब, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Three girls go missing from Raipur, family suspects kidnapping Raipur chhattisgarh big news khabargali  cg news raipur news cg big news khabargali

रायपुर (khabargali) रायपुर में दो दिनों में राजधानी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नाबालिग बच्चियों के गायब होने की खबर है। खास बात यह कि तीनों मामले में परिजनों ने नाबालिग बच्चियों को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बहला-फूसलाकर अपहरण की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस ने तीनों मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक मामला गुढि़यारी थाना क्षेत्र के एकता नगर का है, जहां 23 मार्च के 11.30 बजे एक 13 साल की बच्ची को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फूसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट लिखाई गई है।

इसी तरह, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में आज 11 बजे एक रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसमें एक 17 साल की बच्ची के अपहरण की आशंका व्यक्त की गई है। तीसरा मामला पुरानी बस्ती थाना के भाठागांव की है, जिसकी रिपोर्ट आज पौने 3 बजे दर्ज कराते हुए 13 साल 22 माह की किशोरी के अपहरण की आशंका जताई गई है। तीनों मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है, और मामलों को जांच में लिया है।

Category