रायपुर समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 Weather Department issues alert for thunderstorms and rain today in several districts, including Raipur chhattisgarh hindi news big news khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में मानसून का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

रायपुर का तापमान सामान्य से काफी अधिक

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। अधिक तापमान और नमी के कारण दिनभर उमस बनी रही। 

प्रदेश में अब तक 30% कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक प्रदेश में सब-डिविजनल स्तर पर सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। यानी जितनी बारिश इस समय तक हो जानी चाहिए थी, उससे काफी कम बारिश हुई है। इससे कृषि और जल संसाधनों को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है।

Category