रूस के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की 40 साल में सबसे बड़ी जीत। 10-0 से हराया

Hocky

 हरमनप्रीत और आकाशदीप ने दो-दो गोल किए. 

दिल्ली(khabargali) भारतीय पुरुष हाॅकी टीम ने वर्ल्ड सीरीज फाइनल्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ने पूल ए के मुकाबले में रूस को 10-0 से मात दी है. यह टीम की रूस के खिलाफ 40 साल में सबसे बड़ी जीत है. इसके पहले टीम ने 2008 में रूस को 8-0 से हराया था. स्टार प्लेयर हरमनप्रीत और आकाशदीप ने दो-दो गोल किए. पहले हाफ में भारतीय टीम थोड़ी ढीली दिखी और कुछ अच्छे मौकों पर गोल करने से चुकी लेकिन एक बार लय बनाने के बाद उसने लगातार गोल दाग दिए। 

 

कुछ यूं रहा खेल

  • पहला गोल 13वें मिनट में नीलकांता ने किया.
  • 19वें मिनट में सिमरनजीत ने और 20वें मिनट में अमित ने गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया.
  • 32वें मिनट में कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल किया.
  • 34वें मिनट में वरुण कुमार और
  • 37वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने गोल कर स्कोर 6-0 कर दिया.
  • 42वें मिनट में आकाशदीप ने गोल किया.
  • 45वें मिनट में विवेक ने और
  • 48वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल किया.
  • 56वें मिनट में आकाशदीप ने गोल कर टीम को 10-0 की अजेय बढ़त दिलाई.
Category

Other News