शादी में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत, बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत

The girl's health deteriorated after eating food at a wedding, she died during treatment latest news hindi news khabargali

बालोद (khabargali) बालोद में शादी का खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालात में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं मृतिका की दो बहन और दो बुआ का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बालोद नगर के आमापारा के रहने वाले हैं। मृतिका और अन्य 4 लोग भिलाई के रिसाली भाटा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां सभी ने खाना भी खाया. कायक्रम से वापस लौटने के दौरान ट्रेन में अचानक से सभी की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां बच्ची की मौत हो गई। 


 

Category

Other News