सत्‍ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्‍तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी : प्रियंका

Priyanka Vadra, who participated as a special guest in the Urban Body and Panchayati Raj Mahasammelan, made a political move regarding the caste census, Chhattisgarh, Khabargali.

कहा- प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा

लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है

छत्तीसगढ़ में जितने भी कार्य हो रहे हैं स्थानीय निकाय से हो रहे हैं

Priyanka Vadra, who participated as a special guest in the Urban Body and Panchayati Raj Mahasammelan, made a political move regarding the caste census, Chhattisgarh, Khabargali.

कांकेर (khabargali) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिले पहुँची। नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल प्रियंका वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में सत्‍ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्‍तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी। प्रियंका ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्‍ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्‍यों नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है। आज आपके प्रदेश की चर्चा पूरे देश में है कितना काम कितना तेजी से विकास हो रहा है। यह विकास गांव में हो रहा है यहां का किसान खुश हैऔर जितने भी कार्य हो रहे हैं स्थानीय निकाय से हो रहे हैं। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने पेसा कानून लागू कर इसे और भी सशक्त बनाया है। प्रियंका गांधी ने कहा -एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी उससे यह होता था कि जितने निर्णय लेने थे वह सभी एक जगह केंद्रित हो जाते थे। कई ऐसे कार्य होते थे जिन्हें होने में बहुत समय लगता था या कई ऐसे कार्य होते थे जिनकी जरूरत ही नहीं थी लेकिन इन सब में बहुत समय लगता था। दिल्ली जाना पड़ता था, रायपुर आना पड़ता था तो जब पंचायती राज की बात हुई तब मंशा ये थी कि लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाए। इसका मतलब है कि जो गांव का विकास है, इसका निर्णय गांव करें, गांव के ही प्रतिनिधि करें।

प्रियंका गांधी ने कहा आप सब यहां बैठे हैं, आप जानते हैं कि ग्राम पंचायत में किस तरह के काम होने हैं और किस तरह के कामों को होना चाहिए।आप अपने लोगों के हित में निर्णय ले सके, यही मूल बात है।लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है। प्रियंका ने कहा, छत्‍तीसगढ़ के विकास माडल की पूरी देश में चर्चा हो रही है। ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्‍ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा।

इंदिरा जी 1972 में बस्तर में आई थी, शायद आपने वो फ़ोटो देखी होगी जिसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थी। बस्तर से मेरा बहुत पुराना नाता है। इंदिरा जी ने उस समय जो कहा था, भूपेश बघेल आज उसे पूरा कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद जी के नाम से आज प्रदेशभर में विद्यालय, महाविद्यालय खोले गए हैं। आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन गया है। मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़ में आज देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है। आज आपकी सरकार आपको आगे बढाने का काम कर रही है, यहां का मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है।

प्रियंका गांधी ने कहा बस्तर आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है, बहुत लोगो को रोजगार मिल रहा है। 60 से ज्यादा वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। इतना सारा काम आपके क्षेत्र में हो रहा है, लोग पहले यहां आने से डरते थे, हर तरफ हिंसा भय और उत्पीडऩ था, आज सरकार ने इस रास्ते से आपको निकाला है। जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है। इंदिरा जी की नीयत सही थी इसलिए आज भी उन पर भरोसा है। बघेल जी पर भी भरोसा है क्योंकि उन्होंने सभी वर्ग के लिए काम किये हैं। मनरेगा योजना भी हमारी सरकार ने लायी है।

Priyanka Vadra, who participated as a special guest in the Urban Body and Panchayati Raj Mahasammelan, made a political move regarding the caste census, Chhattisgarh, Khabargali.

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी के भानुप्रताप देव कॉलेज मैदान, गोविंदपुर कांकेर स्थित हेलीपैड पहुँचने पर हेलीपैड में विधायक श्री शिशुपाल सोरी, श्रीमती सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। 

श्रीमती प्रियंका गांधी आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से श्रीमती गांधी से मिली। इस अवसर पर श्रीमती गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

Category