उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया "जोहार जगन्नाथ" पोस्टर का विमोचन; चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने प्रदेश की खुशहाली और व्यापारिक उन्नति के लिए टेका मत्था

Deputy Chief Minister Vijay Sharma released the "Johar Jagannath" poster; Chamber of Commerce bowed its head for the prosperity and business development of the state, Anopchand Tilokchand A.T. Jewellers, Tilokchand Bardia, Director Nitin Bardia, Chamber Treasurer Nikesh Bardia, Satish Thaurani, Rajesh Vaswani, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अनोपचंद तिलोकचंद (ए.टी.) ज्वेलर्स द्वारा आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन भक्ति, अगाध आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित इस विशेष आयोजन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किए दिव्य दर्शन

इस खास अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस पहुंचा। चेम्बर की टीम ने भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य विग्रह के दर्शन किए। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, व्यापारी वर्ग की निरंतर प्रगति, व्यापारिक समृद्धि और समस्त नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की।

महाआरती में शामिल हुए दिग्गज

ए.टी. पैलेस में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा, महाआरती और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया, डायरेक्टर नितिन बरड़िया, चेम्बर के कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी सहित चेम्बर के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जन-जन तक संस्कृति पहुंचाने का लक्ष्य

"जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भक्ति रस को जन-जन तक प्रसारित करना है। इस आयोजन के तहत प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ए.टी. पैलेस पहुंच रहे हैं, जहां वे प्रभु के दर्शन, पूजन और महाप्रसाद का लाभ उठाकर अपनी मनोकामनाएं भगवान के चरणों में अर्पित कर रहे हैं।

Category