अब यहाँ नहीं खरीद सकेंगे Petrol-Diesel वाली बाइक और कार

Union Territory Chandigarh, Petrol-Diesel Vehicles, Electronic Vehicles, EV Policy, News,khabargali

चंडीगढ़ (khabargali) अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं और गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आप पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां नहीं खरीद पाएंगे। दरअसल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक ग्राहक अब सिर्फ EV व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। देश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स की तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।अब इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है । अब जुलाई से पेट्रोल और डीजल वाली दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दी जाएगी। वहीं दिसंबर से पेट्रोल-डीजल चार पहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक वाहन नीति (Chandigarh EV policy 2022) के तहत आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाहनों की अनुमत संख्या फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए टाइम लिमिट पूरी हो जाएगी। चंडीगढ़ शहर में देश में सबसे ज्यादा व्हीकल डेंसिटी (वाहन घनत्व) है। इसके साथ ही चंडीगढ़ व्हीकल रजिस्ट्रेशन पर इस तरह के प्रतिबंध का एलान करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है। हालांकि प्रशासन ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि आईसीई वाहनों के मौजूदा इकोसिस्टम को सपोर्ट करने की उनकी क्या योजना है। इसमें डीलरशिप, बिक्री करने वाले कर्मचारी, व्हीकल इंवेंट्री और बहुत कुछ शामिल हैं। 

सरकार की ईवी नीति -

इस वर्ष कुल पंजीकरण में से, चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 35 प्रतिशत ईवी को रजिस्टर करने की योजना बनाई है। इलेक्टि्रक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 2023-24 के वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा बढ़कर 70 प्रतिशत ईवी हो गया है। इस बीच, ई-कारों का पंजीकरण पिछले वित्त वर्ष के 10 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष 20 प्रतिशत हो गया। ईवी नीति 2022 के तीसरे, चौथे और पांचवें वर्ष में नगर प्रशासन की योजना ई-दोपहिया और तिपहिया वाहनों के 100 प्रतिशत पंजीकरण की है,। जबकि व्यक्तिगत उपयोग के लिए इलेक्टि्रक कारों का पंजीकरण पांचवें वर्ष तक धीरे-धीरे बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा ।