आनिया सिंघानिया ने दो राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में प्रथम आकर लहराया परचम

Aniya Singhania, singer, semi-classical solo recital, Pranavam Mahotsav organized by Shri Nritya Nilayam, Krishna Lalit Kala Mahotsavalaya, Kaushal Mahotsav, Chhattisgarh Mahtari Tor Katka Karvan Bakhan, Cosmo Mega Youth Festival, NH Goyal World School, renowned dermatologist Dr. Bharat Singhania  , Dr. Sarika Singhania, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

कॉस्मो मेगा यूथ फेस्टिवल में भी आनिया पुरुस्कृत हुई

आनिया का हाल में गाया गीत " छत्तीसगढ़ महतारी तोर कतका करवं बखान.." यूट्यूब में धूम मचा रहा है

रायपुर (khabargali) एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा आनिया सिंघानिया ने विगत दिनों सेमीक्लासिकल एकल गायन में श्री नृत्य निलयम द्वारा आयोजित प्रणवम महोत्सव और कृष्णा ललित कला महोत्सवालय द्वारा आयोजित कौशल महोत्सव में प्रथम स्थान अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि ये दोनो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी।रोटरी रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो मेगा यूथ फेस्टिवल में भी आनिया पुरुस्कृत हुई।

आनिया ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में विद की डिग्री प्राप्त की है। आनिया का हाल में गाया छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित गीत " छत्तीसगढ़ महतारी तोर कतका करवं बखान.." यूट्यूब में धूम मचा रहा है। आनिया ने इससे पहले भी शहर और राज्य स्तरीय कई गायन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुति दी है। वे शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ भरत सिंघानिया एवं डॉक्टर सारिका सिंघानिया की पुत्री है।

Category