![Boxer Vijender Singh joins BJP, Khabargali](/sites/default/files/styles/juicebox_small/public/2024-04/660d23fc19005-vijender-singh-034008573-16x9.png?itok=wq3gw_qB)
नई दिल्ली (khabargali) लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जाने-माने बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विजेंदर सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। यहां तक कि मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से चुनाव लडऩे की भी चर्चा थी।
Category
- Log in to post comments