बर्थ-डे पार्टी दौरान रिसॉर्ट में मचा बवाल, मालवाहक से कुचलकर दोस्त को मार डाला

Uproar at resort during birthday party; friend crushed to death by a goods vehicle. korba hindi news chhattisgarh latest news khabargali

कोरबा (खबरगली) शहर से सटे उरगा के मीरा रिसॉर्ट में आधी रात एक बर्थ-डे पार्टी में बवाल हो गया। शराब के नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर बोलेरो कैंपर चढ़ा दिया। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कैंपर का चालक घटना के बाद से फरार है। उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

नगर पालिका परिषद दीपका के रहने वाले 10 से 12 युवक अपने दोस्त की बर्थ-डे पार्टी बनाने के लिए उरगा के पास मेन रोड पर स्थित मीरा रिसॉर्ट पहुंचे थे। रिसॉर्ट में विकास हुड्डा ने अपने बर्थ-डे पर पार्टी का आयोजन किया था। विकास दीपका का रहने वाला है। रात 11 से 11.30 बजे के बीच उज्जवल कुमार सिंह (36) का तुषार ढांढा के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट की स्थिति नौबत हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तुषार ने उज्जवल से कहा कि बाहर में उसे देख लेगा। 

बर्थ-डे पार्टी खत्म होने के बाद सभी युवक चेक आउट कर रिसॉर्ट से बाहर मेन रोड की तरफ बढ़े। यहां तुषार और उज्जवल के बीच फिर से विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि तुषार ने अपना कैंपर बोलेरो वाहन उज्जवल के उपर चढ़ा दिया। उज्जवल जमीन पर गिर पड़ा। उसके माथे से खून बहने लगा। आनन-फानन में उज्जवल को कोरबा के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां परीक्षण कर डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।

उरगा के मीरा रिसॉर्ट में एक युवक का बर्थ-डे मनाने के लिए 10 से 12 युवक पहुंचे थे। रात 11 से 11.30 बजे के करीब उनके बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई। चेकआउट के बाद युवक बाहर निकल गए। रिसॉर्ट के सामने उज्जवल और तुषार के बीच फिर विवाद हुआ। इसी बीच तुषार ने कैंपर बोलेरो उज्जवल पर चढ़ा दिया। इसमें उज्जवल की मौत हो गई है। तुषार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Category