भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का ऐलान, सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनाई सहमति

Ceasefire declared between India and Pakistan, agreement reached to stop military action  hindi news latest news big news khabargali

नई दिल्ली (khabargali) भारत-पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के DGMO वार्ता  के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई। विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देश के DGMO फिर 12 मई को बात करेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जानकारी दी की दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया है। एस जयशंकर ने एक्स पर कहा,”भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

पाकिस्तान ने भी की युद्ध विराम की पुष्टि

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्ध विराम की पुष्टि की है। इशाक डार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!

Category