Big news : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 20 और नये मामले सामने आए.. अब 109 हुए

Corona virus, chhattisgarh, khabargali

राज्य में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109 हो गयी है

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। 22 मई 2020 की शाम फिर कोरोना संक्रमण के 20 और नये मामले सामने आये हैं। इस तरह राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 109 हो गयी है। एम्स प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। यहां मिले 20 मरीज एम्स प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 22 मई 2020 की शाम जो 20 नये कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है उनमें बालोद में 4, कवर्धा में 5, राजनांदगांव में 2, गरियाबंद में 3, दुर्ग में 2 और बलौदाबाजार में 4 नये मामले शामिल हैं।

Other News