BREAKING: छत्तीसगढ़ में मिले 32 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर समेत इन जिलों के हैं मरीज, अब एक्टिव केस हुए 376

Corona virus, chhattisgarh, khabargali

रायपुर (khabargali) कोरोना वायरस संक्रमण का मीटर छत्तीसगढ़ में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोजाना माले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य में अभी-अभी 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 376 हो गई है.

यहां मिले 32 नए मरीज

अभी 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिले हैं, जिनमें से जशपुर में 16, महासमुंद 12, कोरबा 2, SRL(pvt) लैब से रायपुर 1 और बिलासपुर में 1 की पहचान की गई. जिन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने का प्रक्रिया जारी है.

प्रदेश में कुल मरीज 479

छत्तीसगढ़ में कुल मरीज की संख्या 479 हो गई है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 376 हो गई है. वहीं 102 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. रायपुर में 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

Other News