चमोली के नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसे में 15 लोगों की मौत, CM धामी ने दिए जांच के आदेश…

15 people died in Chamoli's Namami Gange project accident, Dhami News,khabargali

उत्तराखंड (khabargali) चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। करंट से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं। अब तक 15 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles