बिलासपुर (खबरगली) प्रदेश में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से बना असमंजस अब खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है।
इसके साथ ही 2,292 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के इस फैसले से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच में हुई।
याचिकाकर्ताओं ने राज्य शासन की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शर्तों को चुनौती दी थी। उनकी ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्णतः दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया है।
- Log in to post comments
