छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में अगले सात दिन कहर ढाएगी गर्मी, लू का भी अलर्ट जारी, दिल्ली में 14 साल का रेकॉर्ड टूटा

 Heat wave conditions will wreak havoc across central India, including Chhattisgarh, for the next seven days. A heatwave alert has been issued, with a 14-year record broken in Delhi. new delhi hindi news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली)  उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों तथा उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 22 मई से 27 मई तक कई राज्यों में रेड और अंरिज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, आंध्रप्रदेश व बंगाल में तापमान बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाहरी पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश व विदर्भ में दो दिन गर्मी का रेड अलर्ट रहेगा। आईएमडी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे अधिक 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चली।


जम्मू और कश्मीर में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों मई के महीने में हुई असामान्य बर्फबारी ने पर्यटकों को बड़ी राहत दी। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे इलाकों में बर्फबारी से पर्यटक प्रसन्न हो गए। दिल्ली-एनसीआर समेत कई गर्म राज्यों से हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

मानसून अलर्ट : दक्षिण व पूर्वोत्तर में बारिश

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की अच्छी प्रगति है। मानसून की उत्तरी सीमा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहले ही छा चुका है। इसके 26 मई को ही केरल पहुंचने की संभावना है।