धनतेरस पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में गोल्ड-डायमंड और ब्राइडल ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन, ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स

Dhanteras, Anopchand Tilokchand Jewellers, Dhanteras 2026, Gold Jewellery, Diamond Jewellery, Bridal Collection, Tilokchand Bardia, Nitin Bardia, Sadar Bazaar, Sarafa, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स ने गोल्ड, डायमंड, पोल्की और ब्राइडल ज्वैलरी का आकर्षक कलेक्शन पेश किया है। एटी पैलेस, कोतवाली चौक स्थित शोरूम में पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

रायपुर (खबरगली)। धनतेरस के पावन पर्व को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य भारत के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. ने ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड, पोल्की और ब्राइडल ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन प्रस्तुत किया है। इस वर्ष ज्वैलरी बाजार में पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ हल्के वजन की गोल्ड ज्वैलरी, आकर्षक डायमंड डिजाइन और प्रीमियम ब्राइडल कलेक्शन की मांग देखने को मिल रही है। शादी-विवाह का सीजन नजदीक होने के कारण ग्राहकों के लिए यहां पारंपरिक विरासत और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम पेश किया गया है।

डायमंड ज्वैलरी के एक्सक्लूसिव डिजाइन बने आकर्षण

धनतेरस के विशेष कलेक्शन में डायमंड ज्वैलरी की आकर्षक रेंज खास आकर्षण का केंद्र है। इसमें पिंक डायमंड पुखराज नेकलेस सेट, डायमंड एमरल्ड पैटर्न सेट और ब्राइडल पोल्की के शानदार डिजाइन शामिल हैं। नेकलेस से लेकर ईयररिंग्स तक आकर्षक विकल्प शोरूम में नेकलेस सेट, ईयररिंग्स, बैंगल्स, रिंग्स और पेंडेंट्स के खूबसूरत डिजाइन उपलब्ध हैं। इन आभूषणों में बारीक कारीगरी, आकर्षक स्टोन कॉम्बिनेशन और शानदार फिनिशिंग के साथ पारंपरिक सुंदरता को आधुनिक स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है।

गोल्ड और ब्राइडल ज्वैलरी में भी खास कलेक्शन

गोल्ड ज्वैलरी की रेंज में पारंपरिक डिजाइनों के साथ हल्के वजन के आकर्षक आभूषण भी शामिल हैं। वहीं, शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए ब्राइडल कलेक्शन में रॉयल नेकलेस सेट, पोल्की और पारंपरिक आभूषणों के शानदार विकल्प पेश किए गए हैं। इसके अलावा परिवारजनों और प्रियजनों को उपहार देने के लिए एलिगेंट और हल्के डायमंड ज्वैलरी डिजाइन भी उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद, अवसर और बजट के अनुसार आभूषणों का चयन कर सकते हैं।

चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया बोले- ग्राहकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सोना-चांदी और आभूषण खरीदना केवल परंपरा नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, समृद्धि और भविष्य के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से ग्राहकों ने अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स पर जो विश्वास बनाए रखा है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कंपनी का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राहक को शुद्धता, गुणवत्ता, उत्कृष्ट कारीगरी और शानदार डिजाइन के साथ खरीदारी का संतोषजनक अनुभव मिले। इस धनतेरस पर हर आयु वर्ग और बजट के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है।

हल्के वजन की ज्वैलरी और ब्राइडल कलेक्शन की बढ़ रही मांग : नितिन बरड़िया

कंपनी के डायरेक्टर श्री नितिन बरड़िया ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की पसंद में विविधता देखने को मिल रही है। पारंपरिक सोने के आभूषणों और सिक्कों की मांग के साथ अब ग्राहक हल्के वजन की ज्वैलरी और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आकर्षक डिजाइनों को भी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन के चलते ब्राइडल ज्वैलरी की मांग भी महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों, पसंद और बजट के अनुरूप विकल्प शामिल किए गए हैं।

कस्टमाइज्ड डायमंड ज्वैलरी की भी सुविधा : निकेश बरड़िया

डायरेक्टर श्री निकेश बरड़िया ने बताया कि आज ज्वैलरी केवल पारंपरिक आभूषण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की पसंद, व्यक्तित्व और स्टाइल को भी दर्शाती है। विशेष रूप से डायमंड ज्वैलरी में यूनिक और आकर्षक डिजाइनों के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि एक्सक्लूसिव डायमंड कलेक्शन में पिंक डायमंड पुखराज नेकलेस सेट और डायमंड एमरल्ड पैटर्न सेट जैसे खास डिजाइन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को कस्टमाइज्ड ज्वैलरी डिजाइन की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके माध्यम से वे अपनी पसंद, स्टाइल और बजट के अनुसार मनचाहे आभूषण तैयार करवा सकते हैं।

धनतेरस पर विशेष ऑफर्स और एक्सचेंज सुविधाएं

धनतेरस के अवसर पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, एक्सचेंज सुविधाएं और विशेष स्कीम्स भी प्रस्तुत की जा रही हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से ग्राहक अपनी पसंदीदा ज्वैलरी की खरीदारी बेहतर वैल्यू के साथ कर सकते हैं। ऑफर्स और स्कीम्स की विस्तृत जानकारी के लिए ग्राहक शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

वर्ष 1957 से कायम है अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स की पहचान

वर्ष 1957 से अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए पहचान बनाने वाला अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स आज भी परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। धनतेरस के शुभ अवसर पर कंपनी ने सभी ग्राहकों को रायपुर के एटी पैलेस, कोतवाली चौक स्थित शोरूम में आमंत्रित किया है। यहां ग्राहक गोल्ड, डायमंड, पोल्की और ब्राइडल ज्वैलरी के शानदार कलेक्शन का अवलोकन कर सकते हैं।

शोरूम का पता: अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि., एटी पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़।