एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, 6 की मौत

 एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, 6 की मौत खबरगली Double-decker bus overturns on expressway; driver falls asleep, 6 killed hindi news big news khabargali

लखनऊ (खबरगली) लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई है। कई यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है। क्रेन की मदद से बस को उठाने की कोशिश शुरू हो गई है। 

लखनऊ में हुआ भीषण हादसा 

यह हादसा गोसाईंगज इलाके के हसनापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है, बस में 40 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है। वहीं बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस

बता दें कि बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। बताया जा रहा है कि 80 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज के पास पलटी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर टोल प्लाजा ले जाया गया। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। वहीं, ARTO प्रवर्तन आलोक यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का है।
 

Category