गांधी के चिंतन और व्यवहार पर 15 हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे

gandhi ji

गांधीजी के150वें जयंती वर्ष में 15 हजार पोस्टकार्ड देशभर के प्रमुख गांधी चिंतकों, जिम्मेदारों एवं समाजसेवियों को भेजे जाएंगे। 

रायपुर (खबरगली) गैर राजनीतिक अभियान के तहत गांधी मैदान में प्रतिमा के समक्ष पद्मश्री डॉ महादेव प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में पोस्टकार्डाें का विमोचन आज 15 अक्टुबर को शाम 5 बजे किया गया। विमोचन ।  बापू के स्वावलंबन, स्वराज, सत्य, अहिंसा और नवाचार के प्रयोग सदैव अनुकरणीय रहे हैं। वे सही मायनों में विश्वपुरुष हैं।आयोजकों ने बताया कि गांधीजी  के प्रयोंगों के प्रति जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से वर्ष भर यह अभियान चलाया जाएगा। गांधीजी के150वें जयंती वर्ष में 15 हजार पोस्टकार्ड देशभर के प्रमुख गांधी चिंतकों, जिम्मेदारों एवं समाजसेवियों को भेजे जाएंगे। इनके माध्यम से गांधीजी के जीवन दर्शन और व्यवहार को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। 
कार्यक्रम में गांधी उपवासकर्ता पंडित अरुणेश कुमार शर्मा, गैर राजनीतिक
संस्थान के संयोजक आदेश ठाकुर, नवीन लाजरस, दीपक चौबे एवं संजय सोनी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Image removed.

उक्त आयोजन में भाग लेने के लिए संपर्क  करें- ज्योतिषविद् पंडित अरुणेश कुमार शर्मा, 7415005100, 7000470358. आदेश ठाकुर, संयोजक 7869194989

 

Related Articles