होली से जुड़े व्यापारियों को हुआ 35 हजार करोड़ का नुकसान : कैट

Holi, Confederation of All India Traders, Kat, Amar Parvani, Abir, Gulal, Balloons, Plastic Holi Toys, Brass and Stainless Steel Atomizer, Desserts, Tesu Flowers, Variety of Flowers, Fruits, Dry Fruit, Tents  House, decorator, caterer, flower decorators, loudspeakers, electricity, Raipur, Khabargali

चीन को 10 हजार करोड़ से अधिक के व्यापार की हानि

रायपुर (khabargali) कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज एक प्रेस नोट जारी कर बताया की विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है की होली और रंग पंचमी के पर्व पर देश भर में पिछले कुछ वर्षों में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता है जबकि इस साल कोविड के चलते देश भर के व्यापारियों को होली और रंग पंचमी के त्यौहार पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर हजारों करोड़ों रुपये के होली के सामान का स्टॉक बिना बिके अपने पास रखना पड़ रहा है।

इन पर हुआ भारी असर

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने बताया की होली और रंग पंचमी पर विशेष तौर पर रंग, अबीर, गुलाल, गुब्बारे, प्लास्टिक के होली के खिलौने, पीतल और स्टेनलेस स्टील की पिचकारी, मिठाइयां, टेसू के फूल, अन्य अनेक प्रकार के फूल, फल, ड्राई फ्रूट, होली के लिए विशेष रूप से बने सस्ते कुर्ते पाजामे, टी शर्ट, होली की साडिय़ां, अन्य खाने पीने के सामान, धूपबत्ती एवं अगरबत्ती आदि का बड़ी मात्रा में व्यापार होता है। वहीं दूसरी ओर देश भर के विभिन्न राज्यों में लगभग डेढ लाख से अधिक होलिका बनाने के लिए कच्ची लकड़ी, कपूर, नारियल गोबर के उपले, कलावा, सूत आदि भी बड़ी मात्रा में खऱीदा जाता है।

इन पर भी पड़ी मार

रंग पंचमी के इस त्यौहार के मौके पर बड़ी संख्यां में लोगों को अस्थायी रोजगार मिलता है तथा अनेक वर्गों को अतिरिक्त व्यापार मिलता है। कई सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार होली एवं रंग पंचमी पर बड़ी मात्रा में देश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फाग महोत्सव, कवि सम्मेलन, कव्वाली, सामजिक मिलन कार्यक्रम, होली उत्सव जैसे कार्यक्रम होते हैं। एक अनुमान के अनुसार पूरे देश में होली से एक सप्ताह पहले से लेकर रंग पंचमी के दिन तक देश भर के विभिन्न राज्यों में लगभग 40 हजार से अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं जबकि अकेले दिल्ली में यह कार्यक्रम 3000 से अधिक होते हैं। इन कार्यक्रमों में जहाँ टेंट हाउस, डेकोरेटर, कैटरर, फूल सज्जा करने वाले लोग, लाउडस्पीकर, बिजली व्यवस्था करने वाले लोगों को बड़ा व्यापार मिलता हैं वहीँ दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली ऑर्केस्ट्रा पार्टी, आर्टिस्ट, कॉलेज में पडऩे वाले विद्यार्थियों को पार्ट टाइम जॉब , अन्य लोगों को अस्थायी रोजगार मिलता है वो भी इस वर्ष ऐसे कार्यक्रम न होने से पैसा कमाने से महरूम हो गए। कुल मिलाकर इस वर्ष की होली और रंग पंचमी का त्यौहार लोगों को बेरंग कर गया।

होली पर चीन को लगी 10 हजार करोड़ की चपत

प्रति वर्ष इस त्यौहार के मौके पर चीन से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का सामान भारत आता था जिसमें मुख्य रूप से होली के खिलौने, रंग, लोहे की पिचकारी, गुलाल आदि आते थे। लेकिन कैट द्वारा गत वर्ष 10 जून से देश भर में चालू चीनी सामान बहिष्कार अभियान के तहत जहाँ दिवाली तक चीन को जहाँ 70 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का नुकसान हुआ वहां इस वर्ष चीन से होली पर एक भी सामान न आने से चीन को 10 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Articles