
कुशालपुर में शाला के सभी बच्चो को भोजन करवाया गया

रायपुर (khabargali) अनिरूद्ध सिंह ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला कुशालपुर में प्रसिद्ध कर्मचारी नेता स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह ठाकुर की पुण्य तिथि के अवसर पर शाला के सभी बच्चो को स्व. ठाकुर अनिरुद्ध सिंह के सुपुत्र सुभाष सिंह ठाकुर के द्वारा भोजन करवाया गया । उक्त नेवता भोजन कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया।


कार्यक्रम में श्रीमती उषा ठाकुर, श्री राम गुलाम सिंह ठाकुर, कर्मचारी नेता श्री विजय कुमार झा, भाजपा नेता श्री सालिक सिंह ठाकुर, राधेहरि सिंह ठाकुर, कर्मचारी नेता श्री रमेश शर्मा जी, श्री पवतेंद्र सिंह ठाकुर, श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर,श्री मनोज सिंह ठाकुर , उपेंद्र सिंह, श्री दुष्यंत सिंह ठाकुर,श्री सर्वजीत सिंह ठाकुर, भाजपा नेता श्री रमेश सिंह ठाकुर, श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर,श्री जगत नारायण सिंह ,श्री श्याम सिंह , श्री राकेश सिंह,श्री देवेन्द्र सिंह ,श्री दीपक यादव, श्री जे.आर धीवर, संकुल समन्वयक श्रीमती राखी शर्मा, शाला के प्रधान पाठक श्री अशोक कुमार वर्मा , समस्त शिक्षक शिक्षिकाए , श्री भूलेश्वर प्रसाद हिरवानी , श्री छन्नू लाल बंजारे , कुशालपुर के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी नेता स्व. श्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर के पुत्र श्री सुभाष सिंह ठाकुर द्वारा किया गया ।


- Log in to post comments