"मासूमों की दुआएं और अपनों का साथ:स्टार वैदिक वेलफेयर की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा ने बाल आश्रम में मनाया जन्मदिन, प्रेस क्लब में पत्रकारों ने दी बधाई"

"Blessings from the innocent and support from loved ones: Star Vedic Welfare President Syed Salma celebrated her birthday at a children's home, and journalists congratulated her at the Press Club", Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट और वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा ने अपना जन्मदिवस सेवा और सादगी के अनूठे संगम के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल सामाजिक सरोकार निभाया, बल्कि पत्रकारिता जगत के वरिष्ठों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने अपने विशेष दिन की शुरुआत बाल आश्रम के उन मासूम बच्चों के बीच जाकर की, जिनका सहारा समाज और सेवाभावी लोग ही हैं।

"Blessings from the innocent and support from loved ones: Star Vedic Welfare President Syed Salma celebrated her birthday at a children's home, and journalists congratulated her at the Press Club", Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

बच्चों के बीच भावुक हुईं सलमा

बाल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैय्यद सलमा ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार व चॉकलेट बांटे। बच्चों के प्यार को देखकर वे भावुक हो गईं और नम आंखों से उन्हें गले लगाकर कहा, "ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। हमारा लक्ष्य इनका साथ देना है ताकि ये आगे चलकर समाज में अपनी पहचान बना सकें।" इस मौके पर फाउंडेशन की महासचिव आशा शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

"Blessings from the innocent and support from loved ones: Star Vedic Welfare President Syed Salma celebrated her birthday at a children's home, and journalists congratulated her at the Press Club", Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास

जन्मदिन के दूसरे पड़ाव में रायपुर प्रेस क्लब की टीम और महिला पत्रकारों ने सलमा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यहाँ वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों की उपस्थिति में केक काटकर जश्न मनाया गया। सलमा ने सभी वरिष्ठों का आशीर्वाद लिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

"Blessings from the innocent and support from loved ones: Star Vedic Welfare President Syed Salma celebrated her birthday at a children's home, and journalists congratulated her at the Press Club", Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

वरिष्ठों और सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, बृजेश चौबे, पप्पू फरिश्ता, ठाकुर राम साहू, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अली, हाजी गौस भाई और हाजी इमरान विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही महिला पत्रकारों में मीनल, विनिता मंडल, शगुफ्ता शिरिन, सुधा बाघ और खुशबू ठाकरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Category