रायपुर (खबरगली ) शहर के हृदय स्थल कटोरा तालाब स्थित नेताजी चौक पर शुक्रवार शाम 'WAFFLE CRAFT' का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्थान का उद्घाटन वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर संचालक मोहम्मद रेहान ने मुख्य अतिथि सैय्यद सलमा का फूलों के गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत किया।
संचालक मोहम्मद रेहान ने बताया कि 'वाफल क्राफ्ट' में ग्राहकों के लिए चॉकलेट वाफल, चॉकलेट पैनकेक, हॉट चॉकलेट ब्राउनी बाउल, वाफल केक और थिक शेक जैसे पांच विशेष आइटम उपलब्ध हैं। इसके अलावा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई अन्य वैरायटी भी मेन्यू में शामिल की गई हैं।खास बात यह है कि यहाँ व्यंजनों की कीमतें बेहद किफायती रखी गई हैं। मात्र ₹69 की शुरुआती कीमत के साथ यह आउटलेट आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन के दौरान कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनका संचालक ने आभार व्यक्त किया।
- Log in to post comments